श्याम बाबा की जुलूस शोभा यात्रा का स्वागत कर आरती की

अजमेर 4 अक्टुबर (   ) श्री अग्र श्याम प्रेम मंडल द्वारा निकाली गई श्री श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा का अग्रवाल समाज अजमेर व श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था की और से मै. गंगाराम अमरचंद हलवाई, नया बाजार अजमेर के यहाँ पुष्प वर्षा कर व पेयजल वितरण कर भव्य स्वागत किया गया तथा रथ में विराजित श्याम बाबा की आरती कर प्रसाद चढ़ाया गया l

जुलूस शोभा यात्रा का स्वागत करने वाले अग्रवाल समाज अजमेर व श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज अजमेर के संरक्षक जंवरीलाल बंसल व सुबोध कुमार गर्ग, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महासचिव पार्षद सतीश बंसल, श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव अजय अग्रवाल, अग्रवाल समाज के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, चंद्रनारायण अग्रवाल, अग्रवाल समाज अजमेर की महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती संतोष बंसल, महासचिव श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्रीमती शकुंतला गर्ग, प्रमोद बंसल, नंद किशोर गर्ग, सत्यनारायण जी अग्रवाल, अरविंद गर्ग, राजकुमार गर्ग, रामनारायण अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, नितेश गर्ग व पार्थ बंसल आदि समाजबंधु शामिल थे l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद

अध्यक्ष

श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था, अजमेर

9414280962,7891884488

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!