नाले के अव्यवस्थित निर्माण से कुंदन नगर निवासी परेशान

अजमेर। वार्ड संख्या 60 के अंतर्गत कुंदन नगर के मुख्य मार्ग से कृष्णा विहार कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क पर हुए अव्यवस्थित नाले के निर्माण से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों को नुकसान के साथ-साथ दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है।
कॉमन कॉज सोसाइटी अजमेर के महासचिव विनीत लोहिया ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि कृष्णा विहार कॉलोनी को जोड़ने वाले मार्ग पर हुए इस निर्माण की तकनीकी जांच की जाए तथा उचित मापदंडों के अनुसार पुनः निर्माण किया जाए।
लोहिया के अनुसार राजपूत महिला छात्रावास के मुख्य द्वार के सामने से गुजर रहे नाले का विगत दिनों नगर निगम की एजेंसी द्वारा साफ सफाई के उपरांत निर्माण कराया गया था। परंतु उचित मापदंडों की अनदेखी करते हुए इसके निर्माण से स्थानीय निवासियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इस कॉलोनी में लगभग 175 परिवार है जिन्हे प्रतिदिन इसी मार्ग से आना और जाना पड़ता है। इस संबंध में किसी विशेषज्ञ द्वारा जांच कराने की मांग के साथ पुनः व्यवस्थित एवं नियमानुसार निर्माण हेतु नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है । साथ ही पत्र द्वारा माननीय विधायक अजमेर उत्तर एवं अध्यक्ष विधानसभा जयपुर श्री वासुदेव देवनानी जी से भी इस संदर्भ में उचित निर्देश प्रदान करने हेतु निवेदन किया गया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!