अजमेर 6 अक्टूबर (वि.) नगर निगम चुनाव में निर्वाचित पार्षद वार्ड नं. 16 भाजपा से जीती तरूणा गोयल का शेखा मौहल्ला स्थित अली शेरे खुदा कोठी पर सैयद यासिर गुर्देजी व अहसान मिर्जा कि अगुवाई में ईस्तकबाल किया गया। इस मौके पर पार्षद व आये हुए सभी मेहमानों की दस्तारबन्दी, गुलपोशी व शॉल-दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तम गोयल, सुरेश जी गोयल, कन्हैयालाल सोनी, अचल तायल, कमल चौधरी, मधू अग्रवाल, अमित तायल, प्रदीप जी का सम्मान किया गया। सम्मान करने वालों में सैयद यासिर गुर्देजी, अहसान मिर्जा, सैयद मोईनुउल हसन, सैयद साजिद चिश्ती (अज्जू भाई) शाहनवाज मिर्जा, सैयद रमीज चिश्ती, सैयद हकनवाज़ चिश्ती, हरीश भाई हैण्डलूम वाले, हनीफ भाई आदि मौजूद रहें।
मोहम्मद अहसान मिर्जा
मो. : 9983072723