त्यौहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए दो एकतरफा आरक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

अयोध्या कैंट–साबरमती और साबरमती–दिल्ली के बीच संचालित होंगी स्पेशल रेलसेवाएं

रेलवे द्वारा त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दो एकतरफा आरक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इन रेलसेवाओं से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04250, अयोध्या कैंट–साबरमती आरक्षित स्पेशल रेलसेवा एक ट्रिप के लिए संचालित होगी। यह रेलसेवा दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को अयोध्या कैंट से 18:20 बजे रवाना होकर अगले दिन 10 अक्टूबर 2026 को 19:00 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा जंक्शन, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड, पालनपुर एवं मेहसाणा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 09 थर्ड एसी, 03 थर्ड एसी इकोनॉमी, 01 सेकंड एसी, 02 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी एवं 02 पावरकार सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04251, साबरमती–दिल्ली आरक्षित स्पेशल रेलसेवा एक ट्रिप के लिए संचालित होगी। यह रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को साबरमती से 22:55 बजे रवाना होकर अगले दिन 11 अक्टूबर 2026 को 17:25 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, अलवर जंक्शन, रेवाड़ी, गुड़गांव एवं दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में भी 09 थर्ड एसी, 03 थर्ड एसी इकोनॉमी, 01 सेकंड एसी, 02 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी एवं 02 पावरकार सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!