राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी पर अजमेर में कांग्रेस का हल्लाबोल, काला दिवस मनाकर जिलाधीश कार्यालय घेरा

डॉ. जयपाल की दो टूक—ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी तक नहीं रुकेगा कांग्रेस का आंदोलन, लोकतंत्र की आवाज दबाने वालों को जनता देगी जवाब

अजमेर, 8 अक्टूबर। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को अजमेर में कांग्रेस ने काला दिवस मनाकर शक्ति प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से जिलाधीश कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टियां बांधकर और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

जिलाधीश कार्यालय पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे एवं इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कड़ा आक्रोश जताया।

“लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं”

डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और सांसदों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता की आवाज उठाता है और चुनावी पारदर्शिता तथा मतदाता अधिकारों से जुड़े सवाल पूछना उसका लोकतांत्रिक अधिकार है।

उन्होंने कहा कि सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।

ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा

डॉ. जयपाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि “जब तक ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं होती, कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और देश के मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेंगे और जनता के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।

प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गोपाल बाहेती, संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर, राजेश टंडन, हरिसिंह गुर्जर, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी किरण गढ़वाल, उप महापौर प्रत्याशी नौरत गुर्जर, फखरे मोइन, विवेक पाराशर, नवीन कच्छावा, अमित गर्ग, प्रवक्ता शैलेश गुप्ता, गजेंद्र रलावता, चंद्रशेखर बालोठिया, ईश्वर तेलियानी, ईश्वर राजोरिया, मुकेश पवार, प्रमोद शर्मा,नितिन जैन, सुनील लारा,शैलेन्द्र अग्रवाल,सुरेंद्र गुर्जर,सुरजीत कपूर, गीता गुर्जर, हरपाल छाबड़ा हरिप्रसाद जाटव, सुमित मित्तल, चंद्रेश सोनिया, मुकेश डेनवाल, समीर भटनागर, इंदिरा सुनिया, आरिफ खान,प्रिंस ओबीडाया, ऋषभ मेघवंशी, आमिर खान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

— शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!