अजमेर स्टेशन पर ‘स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप’ की बैठक संपन्न*

अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ‘स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप’ (एसआईजी) के तहत अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा  की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान स्टेशन विकास, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनियर मनोज मीना, मंडल सुरक्षा आयुक्त योगेन्द्र कुमार, स्टेशन प्रबंधक रवीश कुमार सहित रेलवे के विभिन्न प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने निर्देश दिए कि स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन,टिकट व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, खाद्य स्टॉल पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री और स्वच्छता के उच्चतम मानक सुनिश्चित किए जाएं। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा की  यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और संरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!