प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन होगा शनिवार को
अजमेर, 9 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की निरन्तरता में संभावित प्रत्याशियों को नामांकन भरने संबंधी प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराने के लिए रिटर्निंग अधिकरी, सहायक रिटर्निग अधिकारी, मास्टर ट्रेनर द्वारा शनिवार 10 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे के पश्चात प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने दी।
पंचायती राज आम चुनाव-2026
जोनल अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा शनिवार को
अजमेर, 9 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त जोनल अधिकारियों के लिए शनिवार 10 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के महाराणा प्रताप सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने दी।