विधानसभा अध्यक्ष देवनानी 10 से 12 अक्टूबर तक अजमेर प्रवास पर रहेंगे

विभिन्न स्वागत-अभिनंदन समारोहों, धार्मिक आयोजनों में होंगे शामिल, सड़क निर्माण कार्यों का करेंगे शुभारम्भ

अजमेर, 9 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी 10 से 12 अक्टूबर तक अजमेर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में भाग लेने के साथ ही सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी 10 अक्टूबर, शनिवार को सायं 7 बजे साहू मैरिज गार्डन में आयोजित नवनिर्वाचित महापौर के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। श्री देवनानी 11 अक्टूबर, रविवार को प्रातः 7.30 बजे प्रगति नगर कोटड़ा में आयोजित अग्रसेन जयंती शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। अपराह्व 4 बजे महर्षि दधीचि वाटिका शिवकुंड में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। सायं 5 बजे भागचंद जी की कोठी, मेरवाड़ा स्टेट में तपस्या अनुमोदना महोत्सव में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे सायं 6 बजे नया बाजार चौपड़ पर भगवान अग्रसेन जयंती के अवसर पर वैश्य समाज की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी 12 अक्टूबर, सोमवार को प्रातः 9 बजे वार्ड संख्या 6 के वरुण सागर रोड स्थित चामुंडा कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे गणेश मंदिर, वरुण सागर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या 5 में गणेश मंदिर के पास की गली से राज कॉलोनी होते हुए हाथीखेड़ा जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य तथा हाथीखेड़ा मुख्य सड़क पर सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे।

इसी प्रकार श्री देवनानी सायं 4.30 बजे सिंधु युवा संघ संस्था की ओर से केसरगंज सब्जी मंडी से निकाली जाने वाली असू चंड महायात्रा एवं हेलमेट रैली में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात सायं 7.30 बजे झूलेलाल धाम, दिल्ली गेट पर असू चंड के अवसर पर आयोजित आरती एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधानसभा अध्यक्ष मंगलवार को प्रातः जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!