हावड़ा: सारथी फाउंडेशन का वार्षिक वस्त्र वितरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न

हावड़ा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर की सुप्रसिद्ध संस्था सारथी फाउंडेशन ने नवरात्रि के प्रथम दिन संस्था में पंजीकृत जरूरतमंद परिवारों के बीच वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चला। कुल 125 महिलाओं और वृद्धाओं को साड़ी उनकी बच्चियों को सलवार सूट और पुरुषों को शर्ट प्रदान किया गया। दुर्गा पूजा के उपलक्ष में नए वस्त्र पाकर सभी के चेहरे पर मुस्कान छा गई।
संस्था का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे परिवारों को साल में अनेकों बार इनकी जरूरतों के मुताबिक सहायता करना है। संस्था के कार्यक्रमों में दान से अधिक अपनत्व और संवेदना का भाव भरा होता है, यही कारण है कि संस्था अपनी क्षमता के अनुसार सिर्फ पंजीकृत छात्र-छात्राओं तथा वृद्ध, वृद्धाओं और महिलाओं को सालभर लगातार किसी न किसी रूप में सहायता करते रहती है।
संस्था की महासचिव संजना गुप्ता ने कहा कि हमारी कोशिश है कि संस्था में पंजीकृत कोई भी परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण छोटी-छोटी खुशियों से वंचित न रहे, अतः हमलोग निरंतर प्रयास करते रहते हैं कि इन्हें और इनके बच्चों को हर तरह की मदद की जाए।
संस्था की सक्रिय सदस्या मधु गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था की एक विशेष बात यह है कि ज्यादा उम्र तथा चलने फिरने में असमर्थ वृद्धाओं को हम उनके घर जाकर भी वस्त्र प्रदान करते हैं।
इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्त, महासचिव संजना गुप्ता, सहसचिव विनय कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता तथा संस्था के सक्रिय सदस्य दीपक साहा, तुहिना गुप्ता, मधु गुप्ता समेत संस्था के शुभचिंतक गौतम बाग, कावेरी घोष, आलोक कुंडू, ईश्वर यादव उपस्थित थे। संस्था की स्वयंसेविकाएँ रामा चक्रवर्ती, असीमा मंडल, सुमोना दास, मीना पटवा तथा रेखा सिंह भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की संपूर्ण फोटोग्राफी मास्टर देवांश गुप्ता ने किया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और कहां की संस्था के इस वार्षिक वस्त्र वितरण कार्यक्रम में भरपूर सहयोग देने के लिए आप सभी लोगों का संस्था बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता है तथा उम्मीद जताई कि आगे भी आप सभी का अन्य सेवा कार्यक्रमों में इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!