कांग्रेसियों ने की पायलट की अगवानी

अजमेर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव पंजाब के प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के किशनगढ़ आगमन पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अगवानी की ।
पायलट का बड़गांव टोल पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता नगर निगम अजमेर में पूर्व महापौर कमल बाकोलिया पूर्व महासचिव शिवकुमार बंसल अशोक बिंदल आरिफ हुसैन संपत कोठारी योगेश जाटोलिया शक्ति सिंह रलावता शंकर गुर्जर मुकेश सिंह राठौड़ मोइनुद्दीन खान खानपुरा विशाल टाटीवाल आजाद लखन अभिषेक रावत रामा रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन ने अगवानी की!
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट भामाशाह श्री कवर लाल पाटनी के निधन पर शोक व्यक्त करने किशनगढ़ आए ।
महेन्द्र सिह रलावता

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!