सात साल पहले मीटर लगे, आज तक नहीं पहुंची पाइप्ड गैस

अशोक विहार कॉलोनी में घरेलू गैस आपूर्ति का इंतजार, कोलोनीवासी बोले—कनेक्शन के बाद भी सिलेंडर पर निर्भरता
अजमेर। वैशाली नगर नगर क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में पाइपलाइन से घरेलू गैस आपूर्ति का इंतजार सात वर्ष बाद भी खत्म नहीं हुआ है। कॉलोनी के कई घरों में गैस पाइपलाइन के मीटर  व  लाइन लगाए जाने के बावजूद आज तक पीएनजी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष है। कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन,आई जी एल से शीघ्र कार्रवाई कर पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
अशोक विहार कॉलोनी विकास समिति  के सचिव विजय जैन पांडया ने जिला कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि कॉलोनी  में करीब 55 घर परिवार होने के बावजूद निवासियों को पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
अशोक विहार समिति के अध्यक्ष पी के दास व प्रमुख पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पीएनजी कनेक्शन के लिए आवश्यक नियम बनाए जाने के बावजूद संबंधित कंपनी द्वारा इस क्षेत्र में कनेक्शन चालू नहीं किए जा रहे हैं। आईजीपीएल कंपनी की ओर से गैस पाइपलाइन के माध्यम से शीघ्र आपूर्ति का आश्वासन दिया गया था तथा उसी आधार पर पंजीकरण भी किए गए थे, लेकिन अभी तक उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।
रहवासियों के अनुसार पाइपलाइन से गैस मिलने पर सिलेंडर लाने-ले जाने की परेशानी से राहत मिल सकती है और नेचुरल गैस की 24 घंटे आपूर्ति की सुविधा मिल सकती है। इसके बावजूद वर्षों से कनेक्शन शुरू नहीं होने से लोगों को निराशा है।
विजय पांडया
सचिव
अशोक विहार विकास समिति

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!