*अजमेर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा कारणों से शिव मंदिर के पास स्थित गेट से प्रवेश अस्थायी रूप से बंद*

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल द्वारा अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रवेश व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव के अनुसार स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण (क्राउड मैनेजमेन्ट)) व सुरक्षा कारणों के मद्देनजर, दिनांक 22 अक्टूबर 2026 से शिव मंदिर के पास (आरक्षण कार्यालय के समीप) स्थित गेट से यात्रियों का प्रवेश अस्थायी रूप से निषेध (नो एंट्री) कर दिया गया है। वर्तमान में इस गेट से यात्रियों के लिए केवल निकास (एग्जिट ओनली) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा सभी यात्रियों को सूचित किया जाता है कि वे स्टेशन में प्रवेश करने के लिए द्वितीय श्रेणी प्रवेश द्वार (सेकंड क्लास एंट्री गेट) का उपयोग करें।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे सुगम और सुरक्षित यात्रा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा स्टेशन परिसर में लगाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!