अजमेर मंडल के 18 प्रमुख स्टेशनों पर होगा रेल जन संवाद

अजमेर मंडल में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को जानना तथा यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाना है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत अजमेर मंडल के 18 प्रमुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों से संवाद किया जाएगा। अजमेर स्टेशन पर प्रातः 10:30 बजे मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा यात्रियों से सीधे संवाद करेंगे, जबकि उदयपुर सिटी स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा यात्रियों से संवाद करेंगे। अन्य निर्धारित प्रमुख स्टेशनों पर संबंधित शाखा अधिकारी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

अजमेर मंडल के 18 प्रमुख स्टेशनों पर रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा जिनमें अजमेर, उदयपुर सिटी, फतेहनगर, कपासन, सोमेसर, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, फालना, जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबू रोड, रानी, भीलवाड़ा, राणाप्रतापनगर, मावली जंक्शन, सोजत रोड, डूंगरपुर एवं बिजयनगर शामिल है। इन स्टेशनों पर स्टेशन अधीक्षक के समन्वय से कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!