वाल्मीकि जयंती पर शीतल चांदनी में बही काव्य सरिता

अजमेर/अखिल भारतीय साहित्य परिषद अजमेर की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रविवार 25 अक्टूबर को शाम को हनुमान वाटिका के सुरम्य वातावरण में विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। गंगाधर शर्मा द्वारा परिषद गीत से आरम्भ गोष्ठी में अध्यक्षता कर रही स्वतंत्रता सेनानी की पुत्री सरोज गर्ग ने शौर्य गीत सुनाए। जिला अध्यक्ष डॉ कृष्णकुमार शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र एवं प्रासंगिकता से अवगत करवाया तथा वक्ता विष्णु दत्त शर्मा ने शरद पूर्णिमा के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। संभाग सह संयोजक कुलदीप सिंह रत्नू ने लोकमंथन यात्रा के प्रसंग साझा किये।
गोष्ठी में प्रदेश साहित्य संयोजक उमेश चौरसिया, पुष्पा शर्मा कुसुम, पुष्पा क्षेत्रपाल, दीपशिखा क्षेत्रपाल, कविता जोशी, दिनेश सांखला, बाल साहित्य प्रमुख गोविंद भारद्वाज, मोहनलाल खंडेलवाल, लखनलाल महेश्वरी आदि ने श्रृंगार, वीर और भक्ति से ओत प्रोत काव्य रचनाएं सुनाईं। कल्याण मंत्र से समापन उपरांत शरद पूर्णिमा के स्वादिष्ट खीर के प्रदान का वितरण भी किया गया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!