*शरद पूर्णिमा पर टी ग्रुप ने गौशाला में की चारा व गुड़ की सेवा*

*अजमेर।* शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर टी ग्रुप, पंचशील नगर, अजमेर की ओर से गौसेवा के अंतर्गत पंचशील नगर स्थित गौशाला में एक ट्रॉली चारा एवं गुड़ की सेवा समर्पित की गई। इस सेवा कार्य के माध्यम से गौवंश के प्रति करुणा, दया एवं सेवा भाव का संदेश दिया गया।
यह सेवा जैन दर्शन एवं श्रमण संस्कृति की तीन महान आध्यात्मिक विभूतियों के जन्मदिवस के पावन प्रसंग पर आयोजित की गई। इनमें संत शिरोमणि आचार्य भगवंत 108 पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, नवाचार्य पूज्य आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज एवं गणिनी आर्यिका शिरोमणि 105 ज्ञानमती माताजी के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर टी ग्रुप के अशोक बड़जात्या, जयकुमार गंगवाल, राजेन्द्र पाटोदी, संजय पाटनी, योगेश बाकलीवाल, बॉबी गोधा, नीरज बड़जात्या, राजेश कासलीवाल, मनीष गदिया, लोकेश पाटनी, अंकित पाटनी एवं कपिल पाटनी उपस्थित रहे।
टी ग्रुप की इस पहल से गौसेवा एवं जीवदया के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!