बाल दिवस पर नव पंख संस्था ने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

अजमेर। बाल दिवस के शुभ अवसर पर नव पंख संस्था, अजमेर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के बीच बाल दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। संस्था की ओर से बच्चों को कॉपी, पेन एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।
संस्था के सदस्यों ने बच्चों को समझाया कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और शिक्षा ही बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले।
नव पंख संस्था ने इस पहल के माध्यम से समाज के लोगों से भी अपील की कि वे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य में अपना सहयोग प्रदान करें।
नव पंख संस्था, अजमेर
शिक्षा, सेवा और सहयोग ही हमारा संकल्प है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!