श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसाइटी रजि द्वारा सिंधी समाज ब्यावर के लिए सराहनीय पहल, गमी के अवसर पर उठावना एवं पगड़ी रस्म की सामग्री निःशुल्क उपलब्ध
ब्यावर। श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसाइटी (रजि.), जिला ब्यावर द्वारा सर्व सिंधी समाज ब्यावर के हित में एक सराहनीय एवं समाजसेवी पहल की गई है।
संस्था के अध्यक्ष प्रेम मंगलानी ने बताया कि सिंधी समाज के किसी भी परिवार में दुःखद निधन होने पर उठावना एवं पगड़ी रस्म के आयोजन हेतु संस्था की ओर से आवश्यक सामग्री पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य दुःख की घड़ी में समाज के प्रत्येक परिवार के साथ खड़े रहना तथा परिवार को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। संस्था द्वारा यह सुविधा बिना किसी भेदभाव के सिंधी समाज ब्यावर के लिए उपलब्ध रहेगी।
निःशुल्क निशुल्क उपलब्ध करवाई जाने वाली सामग्री का विवरण निम्नानुसार है।
1. कुर्सियां – 100
2. दरियां – 25
3. चांदनी – 25
4. मैटिंग – 10
5. फोटो फ्रेम स्टैंड – 2
6. टोपियां – 4
7. म्यूजिक सिस्टम पेन ड्राइव सहित – 2
संस्था अध्यक्ष प्रेम मंगलानी ने कहा कि समाज की एकता, सहयोग एवं सेवा भावना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। सुख-दुःख में एक-दूसरे के काम आना ही सच्ची सामाजिक सेवा है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा यह सेवा प्रारंभ की गई है, ताकि समाज के किसी भी परिवार को दुःख की घड़ी में आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
संस्था ने सिंधी समाज ब्यावर से आग्रह किया है कि आवश्यकता पड़ने पर इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएं।
संपर्क सूत्र:
प्रेम मंगलानी (अध्यक्ष)
मोबाइल नंबर: 9828603350
श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसाइटी (रजि.)
जिला ब्यावर