अजमेर 17 नवंबर / गौमाता के प्रति श्रद्धा, सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का अनुपम संदेश देते हुए अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अजमेर एवं श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री गोपाष्टमी गौसेवा एवं संस्कृति महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में गौभक्तों एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई । कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुरभि महायज्ञ संपन्न हुआ। इसके पश्चात गौमाता का राजतिलक, विधिवत पूजन, छप्पन भोग दर्शन, गौमाता की भव्य महाआरती तथा पूजन-संकीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो गया। गौसेवा एवं गौग्रास संकल्प के माध्यम से उपस्थित जनों ने गौमाता के संरक्षण और सेवा का संदेश दिया।
यज्ञ एवं पूजन आचार्य लक्ष्मी नारायण जी शास्त्री के सान्निध्य में संपन्न हुए। मुख्य गौपूजन एवं सुरभि महायज्ञ का लाभ कालीचरण दास खंडेलवाल, रमेशचंद अग्रवाल एवं ओमप्रकाश मंगल (अहमदाबाद) ने लिया। छप्पन भोग सेवा का पुण्य लाभ गिरधारीलाल मंगल एवं परिवार द्वारा लिया गया। आज उत्सव में गौपूजन व हवन कार्यक्रम में रमेशचंद तापड़िया, हरीश गर्ग, शिव शंकर फतेहपुरिया, गणपत लाल खंडेलवाल, अशोक गर्ग गोटे वाले ओम प्रकाश गर्ग गोटे वाले, एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, पार्षद रबी जैन, पूर्व पार्षद भारती श्रीवास्तव, पार्षद तन्मय गोयल, सुरेश मंगल, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रदीप बंसल, राजेंद् मित्तल, दिनेश प्रणामी, भारत भूषण बंसल, श्रीमती आशा खंडेलवाल, कमल खंडेलवाल, युवा महामंत्री मनीष खंडेलवाल, हिमांशु खंडेलवाल, प्रदीप जैन पाटनी, प्रवीण अग्रवाल, विनय गुप्ता, कमल किशोर गर्ग, आनंद प्रकाश गोयल, सुरेश गोयल आलोक विजयवर्गीय, सहित अनेक गौभक्त व समाजबंधु शामिल हुए l
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। गौमाता का सम्मान केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक दायित्व का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना मजबूत होती है तथा युवा पीढ़ी को अपनी सनातन परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
महोत्सव के माध्यम से “गौमाता का सम्मान — भारतीय संस्कृति का अभिमान” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी गौभक्तों, समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी गौसेवा एवं संस्कृति संरक्षण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया ।
उमेश गर्ग
जिला महामंत्री
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन
अजमेर।
9829793705