*श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की बैठक व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम गुरुवार को*

अजमेर 18 नवंबर (   ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की नवंबर माह की मासिक बैठक 19 नवंबर गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे से संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, (रेल्वे सरक्युलर रोड़) अजमेर में आयोजित किया जायेगा l
    संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ होगा, इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक की कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई जायेगी, संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनको शुभकामना कार्ड देकर व माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया जायेगा l बैठक में संस्था के भावी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जायेंगे तत्पश्चात सदस्यों द्वारा हास्य व्यंग्य, भजन, ज्ञानवर्धक संस्मरण आदि प्रस्तुत किये जायेंगे तथा दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा l
    संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने संस्था के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि इस मासिक बैठक व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में समय पर अवश्य पधारें l
प्रवीण अग्रवाल
महासचिव
9530254798

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!