राज्य पुरस्कार शिविर में सराधना स्काउट्स ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पीसांगन के ग्रुप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व मे 10 स्काउट्स  व  गरिमा कंवर के नेतृत्व में 6 गाइड्स राज्य पुरस्कार अनुशंसा शिविर में भाग ले रहे हैं।पुष्कर घाटी में  स्काउट , गाइड की विभिन्न लिखित, मौखिक दक्षताओं की जांच का कार्य किया गया जिसके अंतर्गत वर्ष पर किए गए सेवा कार्य कि लॉग  बुक का परीक्षण किया गया साथ ही एंबुलेंस बैज ,फार्मर बैज कैंपर बैज , किचन गार्डन ,स्काउट वेबसाइट , साक्षरता बैज सहित विभिन्न दक्षताओं की लिखित में मौखिक जांच की गई।  आर एन रावत ने बताया कि अमान खान,भव्य पुरी ,हिमांशु माली , जतिन कुमार ,  काव्यांश  गिरी  , लोकेश प्रेमचंद मंडरावलिया,महेश , पवन,  मंडरावलिया ,शुभम रावत ,सुमित चौधरी,मोनिका, ,सानिया बानो ,सोनिया रावत  ,रक्षिता, मनीषा, प्रेरणा चौधरी शिविर में भाग ले रही है।शिविर का आयोजन  17 नवंबर  2026 से 20 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है । संस्था प्रधान मीनू चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में  स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!