श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की मासिक बैठक व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

भजनों व गीतों की प्रस्तुति के साथ ही संस्था सदस्यों का जन्म दिवस भी मनाया

अजमेर 19 नवंबर (   ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की नवंबर माह की मासिक बैठक व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, (रेल्वे सरक्युलर रोड़) अजमेर में आयोजित किया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई गयी तत्पश्चात जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनमें श्री कृष्ण गोपाल गोयल, अनिल कुमार गोयल, चरण प्रकाश गुप्ता व एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल,   का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा इनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी l संस्था के 2 नये सदस्यों संदीप बंसल व राकेश  टकसाली का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उनका परिचय कराया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर नियमित रूप से किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी तथा सभी सदस्यों को अवगत कराया कि संस्था की कार्यकारिणी ने वृहद स्तर पर सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है जो संस्था के 50 वे स्थापना दिवस 5 दिसम्बर 2026 तक निरंतर चलेंगे तथा 5 दिसंबर को संस्था की स्थापना की 50वी वर्षगांठ बाबा रामदेव मन्दिर, (फ्लोरेंस के सामने) अजमेर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी l
संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि संस्था की और से अनेक रचनात्मक कार्यक्रम  भी आयोजित किये जायेंगे, उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्था में 87 वार्षिक सदस्य तथा 6 आजीवन सदस्य हैं, उन्होंने संस्था में रिक्त 13 सदस्यों की जगह नये सदस्य जोड़ने का आव्हान किया l
इस अवसर सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रमोद कुमार बंसल ने ओम उच्चारण, हास्यासन व ताली वादन कराया तथा इनके फायदे भी बताये l इनके पश्चात के जे ज्ञानी, उमेश चंद गुप्ता, जगदीश चंद ऐरन, घनश्याम वर्मा, डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, प्रमोद कुमार बंसल, प्रवीण श्रीवास्तव, जगदीश भंसाली, देवेंद्र गुप्ता, देवेंद्र कश्यप, ओमप्रकाश वर्मा व शैलेंद्र अग्रवाल आदि ने भजन, हास्य व्यंग्य, गीत तथा ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किये l
मीटिंग में संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद गुप्ता, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी व कमल किशोर गर्ग, ऑडिटर डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, विनय गुप्ता, शिव शंकर अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप, जगदीश चंद ऐरन व अरुण कुमार गुप्ता, गिरधर गोपाल गोयल, गोविंद प्रसाद गर्ग, जगदीश भंसाली, अनिल गोयल, के के गोस्वामी, घनश्याम वर्मा, कृष्ण गोपाल गोयल, संदीप बंसल, राकेश टकसाली, एस के अग्रवाल, बालकिशन खंडेलवाल, ओमप्रकाश वर्मा, अरविंद कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार बंसल, रमेशचंद अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, विशम्भर दयाल गुप्ता, अनिल कुमार गर्ग, विष्णु अवतार गोयल, त्रिलोक कुमार अग्रवाल, रमेशचंद गोयल, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार गुप्ता, आर पी शर्मा, मोहनलाल कुमावत, एडवोकेट आनंद सागर, विनोद अग्रवाल, बंसीलाल अग्रवाल व दीपक कुमार शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे l

शैलेंद्र अग्रवाल
अध्यक्ष
9414280962,7891884488

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!