अजमेर । भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी ‘भारत रत्न’ स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित इंदिरा स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की ।इस अवसर पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि इंदिरा जी ने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से विश्व पटल पर भारत की एक सशक्त पहचान स्थापित की। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी देशहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिन्होंने देश को अग्रणी बनाने की दिशा तय की।
उन्होंने कहा कि इंदिरा जी का राष्ट्र निर्माण में दिया गया योगदान अविस्मरणीय है जो युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर नगर निगम अजमेर की महापौर प्रत्याशी किरण गढवाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता शिव कुमार बंसल राजेंद्र नरचल सम्पत कोठारी शक्ति सिह रलावता योगेश जाटोलिया दिलीप गढवाल खुशवन्त रोहिल्ला विशाल टाटीवाल राजेन्द्र वर्मा आजाद लखन अभिषेक रावत मनीष अग्रवाल मोइनुद्दीन खान शाहबाज खान अहमद हुसैन फुरकान सिद्दीकी शंकर गुर्जर मुकेश राठौड सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महेन्द्र सिंह रलावता