दिनांक 27.11.2026 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अजमेर की 91वीं बैठक श्री राजू भूतड़ा, मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अजमेर की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर के सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें केन्द्री सरकार के कार्यालयों, निगमों, उपक्रमों एवं शिक्षण संस्थाओं के कार्यालय प्रमुख/प्रतिनिधियों सहित लगभग 65 अधिकारियों/ कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक में अप्रैल, 2026 से सितम्बर, 2026 को समाप्त छमाही (दिनांक 01.04.2026 से 30.09.2026 तक की अवधि) में हुई राजभाषा प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई एवं सरकारी कामकाज में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार को बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अध्यक्ष, नराकास द्वारा वर्ष-2025 में सरकारी कामकाज में हिंदी का सर्वाधिक एवं सराहनीय कार्य करने वाले नराकास सदस्य कार्यालयों को विभिन्न समूह में राजभाषा शील्ड (चल वैजयन्ती) भी प्रदान की गई। यह शील्ड ‘केन्द्रीय कार्यालय समूह’ में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को, ‘उपक्रम समूह’ में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय को एवं ‘शिक्षण संस्थान समूह’ में केन्द्रीय विद्यालय नं. 2 को प्रदान की गई।
(मीनाक्षी सिंह)
सदस्य सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति
एवं
राजभाषा अधिकारी, उ.प.रेलवे, अजमेर