*नाटक के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी ने दिया संदेश*

अग्रवाल समाज के प्रणेता, प्रजातंत्र एवं समाजवाद के पोषक महाराजा अग्रसेन जी के जीवन चरित्र,  राज्य व्यवस्था आदि पर आधारित डॉ प्रहलाद कुमार गुप्ता के निर्देशन में लिखित और उन्ही के निर्देशन में जयपुर के प्रसिद्ध अनुभवी कलाकारों द्वारा तैयार नाटक युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन का भव्य प्रदर्शन अग्रसेन भवन, बैंक कालोनी महेशनगर जयपुर में शुक्रवार रात्रि को हुआ।
नाटक में महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, उनके आदर्शों,  समानता, त्याग और अहिंसा के संदेश को मंच पर सजीवऔर भावना के साथ प्रस्तुत किया गया।
नाटक का प्रत्येक दृश्य दर्शकों के हृदय को छू गया। पात्रों का अभिनय, संवाद, संगीत और मंच सज्जा — सब कुछ ऐसा सुंदर था कि ऐसा लगा जैसे कि दर्शक स्वयं उस युग में पहुँच गए हों। महाराजा अग्रसेन जी का “एक रुपया, एक ईंट” का सिद्धांत और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना आज भी सबके लिए प्रेरणा है, और नाटक ने उस भावना को सबके सामने जीवंत कर दिया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!