अजमेर। आल इन्डिया तिब्बी कांग्रेस के तत्वावधान में आगामी 12 फरवरी को विश्व यूनानी चिकित्सा दिवस के उपलक्ष में अजमेर में आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिऐ शहर कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैयद मंसूर अली को मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है। आल इन्डिया तिब्बी कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री डा. सैयद अहमद खां ने शनिवार को जारी एक आदेश में सैयद मंसूर अली को यह जिम्मेदारी सोंप निर्देश दिऐ कि वह अधिवेशन आयोजन पर मिडिया सम्बधी समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।