इस बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए रिकॉर्ड 259 लोगों का नामांकन किया गया है। इसमें मलाला सबसे कम उम्र की लड़की के तौर पर नामित है। इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी शामिल हैं। इनमें 209 निजी व्यक्ति और 50 संगठन शामिल हैं। इस सम्मान की घोषणा अक्टूबर में की जाएगी।
मलाला को पाकिस्तान में तालिबान की धमकियों को धता बताकर शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के लिए यह पुरस्कार देने के लिए नामित किया गया है। मलाला इस पुरस्कार को पाने वाली सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं। इस लिस्ट में विकिलिक्स का खुलासा करने वाले अमेरिकी फौजी का नाम भी शामिल है।
वर्ष 2011 में नोबेल पुरस्कार के लिए 241 नामांकन आए थे। नोबेल पुरस्कार समिति द्वारा नामांकित लोगों की सूची को पचास वर्ष तक गोपनीय रखा जाता है। मलाला को इस पुरस्कार के लिए नामांकित करने की बात पहले ही मीडिया में आ चुकी है।