-अशोक लोढा- नसीराबाद / राज्य सरकार ने चिकित्सा के क्षैञ में कई योजनाये लाकर आमजन को राहत पहुचाई है । नसीराबाद चिकित्सालय 100 पलंगो से 150 पलंगो में क्रमोनत्त होने जा रहा है व कई वार्डो का निर्माण हो रहा है लेकिन यहाँ सोनोलोजिस्ट और इ . एन . टी . विशेषज्ञ चिकित्सक के पद खाली पड़े है । जिसके चलते मरीजो को निजी चिकित्सो को दिखाने पर मजबूर होना पड़ता है व आर्थिक नुकसान उठाना पडता है । विदित रहे की इस चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन पिछले तीन महीने से कमरे में बंद पड़ी किसी सोनोलोजिस्ट का इंतजार कर रही है ।
नगर कांग्रेस सेवादल के विनोद जादम ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रषित कर नसीराबाद चिकित्सालय में खाली पड़े चिकित्सो के पद को शीघ्र भरने एवं इस चिकित्सालय में चर्म रोग विशेषज्ञ का पद सुर्जित करने की मांग की , जिससे की मरीजो को हो रही परेशानी से निजात मिल सके तथा आर्थिक नुकसान और निजी चिकित्सो के चक्कर न काटने पड़े ।