बिहार की वेबसाइटों को हैक कर रहा चीन

Bihar, website, hacked, Chinaभागलपुर। बिहार के सभी जिलों के ग्रामीण विकास अभिकरणों (डीआरडीए) की वेबसाइटें चीनी हैकर हैक कर रहे हैं। इन वेबसाइटों पर बिहार के जिलों में हो रहे विकास कार्यो का ब्योरा मौजूद है। दरअसल, बिहार से चीन की सीमा करीब है। इस लिहाज से चीन बिहार में हो रहे विकास के बारे में भरपूर जानकारी जुटाना चाहता है। इस संबंध में नेशनल इनफॉरमेटिक्स सेंटर (एनआइसी) की सपोर्ट टीम (नई दिल्ली) ने बिहार के सभी जिलों के उप विकास आयुक्तों को हाई प्रायॉरिटी मेल भेजा है। इसमें उप विकास आयुक्तों को अपनी ईमेल आइडी के पासवर्ड बदलने का निर्देश दिया गया है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ उप विकास आयुक्तों ने पूरे प्रकरण का खुलासा किया।

गौरलतब है कि राज्य में जिला ग्रामीण विकास विभाग की साइटें एनआइसी से संबद्ध हैं। चर्चा यह भी है कि सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील रक्षा अनुसंधान एवं विकास परिषद (डीआरडीओ) की वेबसाइट के स्थान पर गलती से डीआरडीए की मेल आइडी हैक कर ली गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, बिहार के उप विकास आयुक्तों की ऑफिशियल मेल आइडी को चीन समेत दो अन्य देशों के हैकर इस्तेमाल कर रहे हैं या इनकी निगरानी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!