अजमेर। रेडक्रास सीनियर सीटिजन्स सोसायटी, आई केयर फाउंडेशन और एसके सोनी होस्पीटल जयपुर के सयुंक्त तत्वाधान में रविवार को रेडक्रास सभागार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डायबिटीज, ब्लड शुगर, मोटापा, रक्तचाप, ईसीजी सहित हड्डी और जोड़ो के साथ साथ नेत्रो की अंदरूनी जांच कर परामर्श और निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में डॉ मीनल मोहित, डॉ बीआर बगडिया, डॉ विजय नंद शर्मा, डॉ रमेश भंभानी, डॉ हरीदास गुप्ता, डॉ रजनी भार्गव सहित टेक्नीशियन जगदीश काकाणी, मुकेश साहु, के साथ संस्था के कर्नल केडी उपाध्याय, जीवन सिंह चौहान, हीरालाल दरख, सीएम राठी, जीके व्यास और मेवालाल जादम ने सेवाऐं दी शिविर में 210 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।