संदिग्ध मौत के मामले में एक गिरफ्तार

AADARSH NAGAR THANA RABADIYA MOHALLA 02 AADARSH NAGAR THANA RABADIYA MOHALLA 01AADARSH NAGAR THANA RABADIYA MOHALLA 02 AADARSH NAGAR THANA RABADIYA MOHALLA 01अजमेर। दो दिन पूर्व आदर्श नगर थाना अन्तर्गत जानवरो को भरने वाले बाडे़ मे हुई संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक रोहित के चाचा राबडिया मौहल्ला निवासी करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने करण सिंह को रविवार के दिन अदालत में पेश कर एक दिन के रिमाण्ड पर लिया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा के मुताबिक प्रकरण की प्रारम्भिक जांच में हत्या के कोई साक्ष्य नही मिले है। चश्मदीद् और घटना स्थल के साक्ष्य, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मामला गैर इरादतन हत्या का सामने आया है।

error: Content is protected !!