परीक्षा की जांच कार्य शुरू

arain   1 (1)
नायब तहसीलदार के समक्ष विरोध दर्ज करते अतिक्रमी

अरांई। पंचायत समिति में साक्षरता प्रकोष्ट की तरफ से आयोजित बुनियादी परीक्षा की पंचायत समिति सभागार में जांच शुरू हो गई है। साक्षरता कार्डिनेटर पृथ्वी सिंह जोधा ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र में पांच हजार साक्षरता के नव साक्षरों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। साक्षरता के प्रेरको के प्रेरणा से समिति क्षेत्र में प्रतिवर्ष निरक्षर लोगों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड कर साक्षर करने का अभियान चलाया जा रहा है। मुल्यांकन के बाद नवसाक्षरों को प्रमाण पत्र जारी किये जाएगें।

arain    2
मौके पर एकत्रित ग्रामीण व प्रशासनिक लवाजमा

पटवारी सहित होलिका दहन स्थल से हटाया अतिक्रमण
सोमवार को कस्बे के समीपवर्ती ग्राम भावसा में गत वर्ष की भॉति इस वर्ष भी होलिका दहन स्थल पर अतिकरमण को लेकर ग्रामीणों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। गावॅ के ही वाशिंदों द्वारा होलिका दहन स्थल व धार्मिक स्थान पथवारी पर कब्जा करने पर अन्य ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए प्रशासन को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस जाब्ते के साथ पहुचे प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर मामले को शांत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भावसा निवासी प्रेमराज, अमरचन्द, गंगाराम पुत्र किशन कामड ने होलिका दहन, व पथवारी पर लकडियों की बाड कर अतिक्रमण कर रखा था। ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन भेजकर बताया कि पिछले पचास सालों से होली उक्त स्थान पर ही जलाई जा रही है। अतिक्रमियों द्वारा होली जलाने पर आनाकानी करने से ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। नायब तहसीलदार राजेन्द्र शर्मा, ग्रामसेवक  गजेन्द्र मोहन शर्मा, पूर्व सरंपच ब्रजराज सिंह राठौड, एएसआई कन्हैयालाल शर्मा, रामस्वरूप चौधरी ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमियों ने प्रशासन के समक्ष विरोध जताते हुए पूरे गांव से चरागाह भूमि, सिवायचक एंव आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने की पुरजौर मांग की। इस पर नायब तहसीलदार राजेन्द्र शर्मा ने मौके पर ही पटवारी शिवराज त्यागी को अन्य अतिक्रमियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। किशनलाल साधु, नारायण दास, छोटूदास, किशोर दास, भगवतीप्रसाद राव, सहित ग्रामीण मौजूद थे।

error: Content is protected !!