जस्ट हास्यम् 7 अप्रेल को जवाहर रंगमंच पर आयोजित

aanandam ki panchvi prastuti 02 aanandam ki panchvi prastuti 01अजमेर। सुजन को समर्पित संस्था आनन्दम की पांचवीं प्रस्तुती जस्ट हास्यम् सीजन तीन 7 अप्रेल को जवाहर रंगमंच पर आयोजित होगा। रविवार शाम स्वामी कॉम्पलेक्स में आनन्दम संस्था की हुई बैठक में आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक मंे आनन्दम के सदस्य सीताराम गोयल, प्रिती तोषनीवाल, हेमन्त शारदा, रमेश ब्रह्मवर, सामरत्न आर्य, कंवल प्रकाश किशनानी, नवीन सोगानी, डॉ. सुभाष महेश्वरी, अशोक पंसारी, अतुल महेश्वरी, संजय सोनी, सतवीर सिंह सिन्धु, अनील जैन, सुनिल मुदडा सहीत अन्य सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में छोटे परदे के लोकप्रिय कवि और कलाकार भाग लग रहे हैं, जिनमें तारक मेहता का उलटा चश्मा और वाह-वाह क्या बात है के एंकर शैलेश लोढा, हास्य कवि रासबिहारी गौड, अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वेद प्रकाश वेद और कवियत्री दीपिका माहि प्रस्तुती देंगे। कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमन्त्रण पत्र द्वारा ही रहेगा।

error: Content is protected !!