कास्त्रो ने उत्तर कोरिया से संयम बरतने की अपील की

castro-urges-north-korea-to-avoid-nuclear-warfareहवाना। क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो करीब नौ माह बाद पहली बार अपने ब्लॉग पर अवतरित हुए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में उत्तर कोरिया से संयम बरतने की अपील करते हुए कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव को गंभीर खतरा करार दिया है। कास्त्रो ने आशंका जताई है कि यदि क्षेत्र में परमाणु युद्ध भड़का तो इसका एशिया और उसके बाहर भी असर पड़ेगा।

उन्होंने लिखा है, क्यूबा हमेशा से उत्तर कोरिया के साथ रहा है और रहेगा, लेकिन उसे अपने मित्र देशों के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि युद्ध छिड़ा तो बराक ओबामा की छवि अमेरिकी इतिहास की सबसे मनहूस शख्सियत वाली बन जाएगी। फिदेल कास्त्रो ने इससे पहले पिछले इस साल जून महीने में ब्लॉग लिखा था।

error: Content is protected !!