नाथद्वारा। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि भाजपा नें ही विकास को राजनीति के केन्द्र में स्थापित किया है। कांग्रेस नें तो केवल धर्म, जाति और वैमन्यस्ता की राजनीति को ही प्रश्रय दिया है। उन्होंने भाजपा के 33 वें स्थापना दिवस पर कहा कि अयोध्या आंदोलन, परमाणु आयुधों का निर्माण, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाना, देश को विकास की तिव्र गति पर आगे बढ़ाना, विश्व स्तरीय संरचना का निर्माण और सुशासन भाजपा की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हैं।
किरण माहेश्वरी नें कहा कि सशक्त भाजपा देश की प्रगति और सुरक्षा के लिए आवश्यक है। केन्द्र और राज्यों में भाजपा शासन जन कल्याण और विकास की कसौटियों पर खरा उतरा है। भाजपा में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी सबसे उंचे पद पर जा सकता है। संगठन संरचना में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दे कर भाजपा नें सभी दलों के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत किया है। लोकतंत्र के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता और बिना तुष्टिकरण के सभी को समान अवसर देना भाजपा की विशिष्ठता है।
किरण नें कहा कि देश की अगली सरकार भाजपा ही बनाएगी, इसमें कोई संदेह नहीं है।