टाइटलर पर फैसला आज

jagdish tytlerनई दिल्ली। कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के लिए आज का दिन काफी अहम है। 1984 में गुरुद्वारा पुल बंगश में तीन सिखों की हत्या के मामले में जगदीश टाइटलर के संबंध में कड़कड़डूमा की अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

सेशन कोर्ट जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट देने वाले निचली अदालत के आदेश पर अपनी मुहर लगाती है या फिर सीबीआई को मामले में नये सिरे से जांच के आदेश देती, इसका फैसला आज हो जाएगी। सीबीआई और दंगा पीड़ितों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रखा है। गौरतलब है कि सीबीआई अधिवक्ता संजय शर्मा ने पीड़ित की याचिका खारिज करने का अनुरोध करते हुए कहा था कि अब तक की जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि 1 नवम्बर 1984 को टाइटलर उत्तरी दिल्ली के गुरुद्वारा पुलबंगश के पास मौजूद नहीं थे जहां दंगों के दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी।

error: Content is protected !!