भारतीय नारकोटिक्स अफसरों को प्रशिक्षण देगा रूस

sushil kumar sindheमॉस्को। भारतीय नारकोटिक्स अधिकारियों को रूस में प्रशिक्षण मिल सकता है। रूसी ड्रग्स नियंत्रण एजेंसी एफएसकेएन भारतीय अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को तैयार कर रही है।

एजेंसी के प्रमुख विक्टर इवानोव ने भारतीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मुलाकात के बाद बताया कि यह प्रशिक्षण भारत या रूस में दिया जाएगा।

शिंदे ने कहा कि अफगानिस्तान के रास्ते आ रही नशीली दवाओं को रोकने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे।

error: Content is protected !!