एयरटेल ने पेश किए विशेष इंटरनेशनल रोमिंग पैक

airtelनई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने विदेश यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक पेश किए हैं। अमेरिका जाने वाले ग्राहकों के लिए इस ऑफर के तहत पांच घंटे के मुफ्त इनकमिंग कॉल और 20 रुपये प्रति मिनट की दर से आउटगोइंग कॉल की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने अमेरिका के अलावा सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, हांग-कांग, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, यूएई और ब्रिटेन जाने वाले ग्राहकों के लिए यह विशेष पैक पेश किए हैं।

अमेरिका यात्रा करने वाले एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को 8,500 रुपये के रेंट पर 300 फ्री इन्कमिंग मिनट मिलेंगे। यह पैक तीस दिनों तक वैध रहेगा। इसके तहत 20 रुपये प्रति मिनट की दर से आउटगोइंग कॉल की जा सकेगी। अमेरिका जाने वाले ग्राहकों के लिए 3,500 रुपये के पैक पर 60 मिनट की मुफ्त इनकमिंग और 1,000 के पैक पर दस मिनट की मुफ्त इनकमिंग सुविधा मिलेगी।

जबकि सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और ब्रिटेन जाने वाले ग्राहक दो घंटे तक बगैर किसी चार्ज के इनकमिंग कॉल्स का लाभ ले सकेंगे। आउटगोइंग पर इन्हें 40 रुपये प्रति मिनट का भुगतान करना होगा। 3,600 रुपये के स्पेशल पैक पर इन ग्राहक को 120 फ्री इनकमिंग मिनट मिलेंगे। चयनित देशों की यात्रा पर जाने वाले प्रीपेड ग्राहक 779 और 1,479 के पैक पर 20 रुपये प्रति मिनट की दर से आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल की सुविधा पा सकेंगे।

error: Content is protected !!