बुधवार को 15 शिविरों मंे 2814 व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृत

अजमेर। अजमेर जिले में सामाजिक सुरक्षा विशेष पेंशन महाअभियान में बुधवार को अजयसर, माकड़वाली, आसन, बराखन, अमरपुरा,करकेड़ी, शिखरानी, लोडियाना, कणोज, देवगांव, बिड़ला, बोराड़ा, करांटी, सिंगावल 14 ग्राम पंचायतों तथा नगरपालिका पुष्कर की वार्ड संख्या 11 से 15 के नागरिकों के लिए आयोजित शिविर में 2870 व्यक्तियों सेे विभिन्न वृद्धावस्था, विधवा, और विशेष योग्यजन के लिए पेंशन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मौके पर ही 2814 आवेदनों का निस्तारण कर पेंशन स्वीकृत कर दी गई। 56 आवेदन निरस्त हुए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक श्रीमती विजय लक्ष्मी गौड़ ने बताया कि इसमें राज्य वृद्धावस्था पेंशन में 2339, राज्य विधवा पेंशन 163, राज्य विशेष योग्यजन पेंशन 56, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में 240, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन में 13 एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विशेष योग्यजन पेंशन में 3 व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृत की गई।

error: Content is protected !!