हनुमान जी का जन्मदिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

hanumaan jayanti 01 hanumaan jayanti 02अजमेर। हनुमान जयंती के अवसर पर गुरूवार को शहर के सभी मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना के साथ राम भक्त हनुमान का जन्मदिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे हनुमान जन्म की आरती हुई और भक्तो ने बालाजी को 56 भोग अर्पित कर केक काट। इसी के साथ सभी बालाजी मंदिर हैप्पी बर्थडे बालाजी से गुंजायमान हो गये। शहर के सबसे बड़े प्राचीन मंदिर बजरंगगढ़ पर गुरूवार दोपहर ठीक 12 बजे बालाजी की जन्मआरती में हजारो भक्त शामिल हुए और बल बुद्धि और विद्या के दाता हुनमान की स्तुति की। मंदिर में पहला भोग लोढ़ा परिवार के द्वारा लगाया गया। इसके बाद 56 भोग समर्पित किये। श्रद्धालूओ के लिए मंदिर मंे ही भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। मंदिर के रणजीत मल लोढ़ा ने सभी भक्तो को हुनमान जन्म की शुभकामनाये दी।
तोपदडा स्थित कुंडेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर 12 बजे राम भक्त हुनमान की जन्म आरती की गयी। इससे पूर्व मंदिर पर सुंदरकांड पाठ में सैंकडो श्रद्धालूओ ने भाग लेकर धर्मलाभ कमाया। इस मौके पर बालाजी को 56 भोग का प्रसाद चढाया गया ओर श्रद्धालुओ में भोग प्रसाद वितरित किया गया।
आगरा गेट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर और बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्म की आरती में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ कमाया। इस मौके पर बालाजी को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में भोग का प्रसाद वितरित किया गया।
क्लॉक टॉवर मदार गेट पर प्राचीन बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरूवार को 56 भोग की झांकी के साथ केक काटकर बालाजी का जन्मदिन मनाया गया। दोपहर 12 बजे महाआरती के साथ सभी ने हनुमान जी को जन्म की शुभकामनाएं दी और श्रद्धालुओं में केक और प्रसाद वितरित किया गया।
श्रीनगर रोड स्थित धूनी वाले हनुमान मंदिर और प्राचीन बालाजी मंदिर पर भक्तजनो ने हनुमान जन्म की महाआरती में भाग लेकर मारूति नंदन की अराधना की। इस अवसर पर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई और बैंडबाजो से हनुमान आरती कर श्रद्धालुओं को प्रासद बांटा गया।
अलवर गेट स्थित देवालय मंदिर पर हनुमान जयंती महोत्सव के अवसर पर छप्पन भोग की झांकी और महाआरती के साथ भंडारे का आयोजन किया गया जहां अनेक लेागों ने प्रसादी ग्रहण की।
जॉन्सगंज फाटक स्थित कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर और गढी मालियान हनुमान मंदिर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ के दौरान स्थानीय मानस रामायण मंडल के द्वारा राम नाम गुणगान किया गया। इस मौके पर आए हुए श्रद्धालुओं को पवन सुत हनुमान की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।
सात पीपली बालाजी मंदिर नसीराबाद रोड और रामगंज स्थित कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर 56 भोग की झांकी सजाई गयी। दोपहर में आरती के बाद श्रद्धालूओ को प्रसाद वितरित किया गया।
स्वामी कॉम्पलेक्स में बने मंदिर में बालाजी को चोला चढ़ाकर बालाजी का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया और आरती कर प्रसाद बांटा गया।

error: Content is protected !!