पाठक लायनेस क्लब की निर्विरोध अध्यक्ष

kekri 02 25-4-2013केकड़ी । लायनेस क्लब के सालाना चुनाव यहां लायनेस क्लब की प्रांतीय अध्यक्ष सीमा चौधरी के निर्देशन में सम्पन्न हुए। निर्वाचन के दौरान लायनेस रंजना पाठक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया वहीं सचिव पद पर दमयंति शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर कैलाश कंवर माहेश्वरी व रचना रांटा तथा सहसचिव पद के लिए मधु मित्तल व टायमर पिंकी विजय को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। वहीं लायनेस कौशल्या गर्ग, सुमित्रा पारीक, रेखा शर्मा, विजया त्रिवैदी, मंजू चौहान, सीमा व्यास, आशा बगालियां को संचालक मण्डल का सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सीमा चौधरी ने लायनेस क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंजना पाठक सहित सभी निर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई देते हुए क्लब की रीति नीति के अनुसार समाज सेवा के कार्य में बढ़ चढक़र हिस्सा लेने व सहयोग प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया गया।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!