नाराज अखिलेश ने ठुकराया इंडियन काउंसिल का भोज

akhilesh yadavबोस्टन। उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान के साथ बोस्टन एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी से नाराज सूबे के मंत्री अखिलेश यादव ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपना भाषण देने से इंकार करने के बाद अब इंडियन काउंसिल जनरल द्वारा आयोजित भोज में भी हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के आला अधिकारियों के मुताबिक इस बदसलूकी को सरकार अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष पूरी शिद्दत के साथ उठाएंगे। न्यूयॉर्क स्थित इंडियन काउंसिल ने कहा है कि अपरिहार्य परिस्थितियों की वजह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सम्मान में आयोजित भोज को रद कर दिया गया है। हालांकि इस बाबत कारण बताने के लिए कोई भी अधिकारी वहां मौजूद नहीं था।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने केबिनेट मंत्री आजम खान को बोस्टन एयरपोर्ट पर रोकने के खिलाफ हावर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण न देने का फैसला किया था। इस घटना से आहत सूबे के मुख्यमंत्री ने वहां से वापसी का कार्यक्रम भी तय समय से पहले ही बना लिया है। इस बीच सपा के राज्यसभा सांसद चौधरी मुन्नवर सलीम ने भी प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में ऐसी ही बदसलूकी का जिक्र किया है।

पीएम को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा है कि जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य लोगों को विदा करने के लिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर गए थे तो वहां वीआईपी लॉन्ज में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ बदसलूकी की थी।

error: Content is protected !!