आर्य मंडल करेगा वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत

20130507_183607भाजपा आर्य मण्डल की बड़ी बैठक स्थानीय हासीबाई धर्मशाला, आशा गंज, रोड़, अजमेर में रखी गयी बैठक में सर्व प्रथम भारत माँ की दीप प्रवज्जलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व मुख्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा जी राजे की स्वराज संकल्प यात्रा अजमेर आगमन पर उसके भव्य स्वागत तथा विशाल जन सभा में जनता की अधिकतम
उपस्थिति व यात्रा के मार्ग व प्रमुख चौराहों की सजावट आदि विषयों पर चर्चा कर मूर्त रूप देना आदि में
मण्डल की भूमिका तय की गयी है। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती किरण जी महेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रही बैठक में किरण
महेश्वरी का स्वागत आर्य मण्डल के अध्यक्ष श्री नरपत सिंह जी कच्छावा द्वारा माला पहनाकर किया गया। बैठक में श्रीमती अनिता जी भदेल का स्वागत श्रीमती सीतासी सिवासीया, अरविन्द जी भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष, खेमचन्द नारवानी द्वारा तथा देवेन्द्र सिंह शेखावत शहर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष का स्वागत पार्षद बीना सिंगारिया द्वारा किया गया। पूर्व विधायक हरिश जामनानी द्वारा आर्य मण्डल के कार्यकर्ताओं को सुराज संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिये प्रेरित किया गया।
आर्य मण्डल के अध्यक्ष श्री नरपत सिंह व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, शहर अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिह शेखावत व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पत्र का विमोचन किया गया। वसुन्धरा जी की सुराज संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में 5 जून को आजाद पार्क में जन समूह को लेकर पहँुचने का आग्रह किया तथा आमंत्रण के रूप में शहर भाजपा द्वारा सभी वार्डों के प्रभारियों को प्रत्रकों को वितरण शहरवासियों को सुराज संकल्प यात्रा में लाने के लिये किया गया। बैठक में श्री काजल जेठवानी, सावित्री राजोरिया, शंकरनाथ, रमेश मारू, रमेश एच लालवानी, उदयसिंह राठोड, रामदेव गुर्जर, पंकजनाथ, कमलेश जैन, सम्पत सांवत, पवन सीविासिया, ताराचन्द, मधु अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!