अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने पुलिस अधीक्षक गौरव श्रीवास्तव के साथ कलक्टेªट के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत के 11 व 12 मई के दो दिवसीय दौरे की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
गालरिया ने सम्बधित उपखंड अधिकारियों से कहा कि वे उनके क्षेत्र में मुख्यमंत्री की यात्रा की व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी होंगे और उन्हें सम्पूर्ण व्यवस्थाआंे को पुलिस अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर अंजाम देना है। इसमे किसी भी प्रकार की संवादहीनता व ढ़िलाई नहीं होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उपखंड अधिकारी व सबंंिधत उप पुलिस अधीक्षक मिलकर उस क्षेत्र की यात्रा की सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था करेंगे।