अजमेर। दस दिवसीय केलिग्राफी शिविर का समापन दिनांक 10 मई को डिजाईन ई कोल महाविद्यालय में सम्भागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता तथ्ा वरिष्ठ चित्रकार कला विद रामजैसवाल द्वारा किया गया। समापन समारोह में संस्कृति द स्कूल के निदेशक मुकेश गोयल, चेयरमेन सीताराम गोयल, डिजाईन इ कोल कॉलेज के निदेशक अमित माथुर, प्रिंसिपल श्रीमती विनिता माथुर, राजस्थान के वरिष्ठ चित्रकार डॉ. सविन्द्र सिंह चुग, डॉ.बी.सी गहलोत, डॉ. तिलकराज, डॉ. अर्चना व युवा चित्रकार उपस्थित थे। समापन के अवसर पर शिविर में सृजित सुलेखन कलाकृतियां प्रदर्शित की गई। शिविर समंवयक
गिरिष चौरसिया ने शिविर की उपलब्धियों व उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने कहा कि इस सुलेखन शिविर ने अजमेर में केलिग्राफ के बीज बोए हैं। तथा वशिष्ट अथिति कलाविद रामजैसवाल ने कहा कि प्रदर्शित सभी सुलेखन एक श्रेष्ठ कलाकृति है। तथा खुशनवीसों ने प्राचीन सुलेखन कला की भविष्य में भी निरन्तर दिशा देने की बात कही। संस्कृति द स्कूल व डिजाईन ई कोल कॉलेज ने भविष्य में इस शिविर को विस्तृत स्तर पर आयोजित करने का भी आशवासन दिया। कार्यक्रम संचालन डिजाईन ई कोल कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजमेर सहित विभिन्न स्थानों से आए हुए कलाकार, कला विद्यार्थी, संस्कृति द स्कूल व डिजाईन ई कोल कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।