अजमेर में पाकिस्तानी जत्थे को अनुमति दी तो करेगें विरोध- देवनानी

Vasudev-Devnaniअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने जिला कलक्टर वैभव गालरिया से मुलाकात कर उन्हें आगाह किया कि पाकिस्तानी जत्थें को उर्स में सम्मिलित होने के लिए अजमेर आने की अनुमति नहीं दी जाऐ। देवनानी ने कलक्टर से कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से वहंा की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करवायी गयी है। हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाये गये। पाकिस्तान की ऐसी घिनौनी कार्यवाहियों के विरोध में अजमेर ही नहीं सम्पूर्ण देश का जनमानस उद्वेलित है तथा युवाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

देवनानी ने कलक्टर से कहा कि वे अजमेरवासियों की जनभावनाओं को केन्द्र सरकार तक पहुंचाऐं कि यहंा का युवावर्ग, व्यापारीवर्ग तथा आमजन पाकिस्तानी जत्थें के विरोध में खड़ा है। उन्होंने कहा कि अजमेर की पवित्र जमीन पर भारत माँ के लाडलों की नृशंष हत्या करने वाले देश के नागरिकों को कदम रखने की अनुमति दिया जाना देश के स्वाभिमान व सम्मान को चुनौती है। इसे अजमेर का आमजन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध करेगा।

error: Content is protected !!