सुराज संकल्प यात्रा की सभा को सफल बनाने पर चर्चा

bhartiye janta party 0 2 bhartiye janta party 0 3अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा शहर व देहात की संयुक्त बैठक रविवार शाम स्वामी कॉम्पलेक्स के चतुर्थ तल पर आयोजित की गई। मोर्चा शहर अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष और पुर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा में एससी मोर्चा शहर और देहात की भागीदारी सुनिश्चित करने और यात्रा को भव्य स्वागत के साथ जनसभा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेन्द्र ढलेत, प्रदेशमंत्री कैलाश जीनघर, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज भुषण, प्रदेष उपाध्यक्ष औंकारसिंह लखावत, शहर अध्यक्ष रासासिंह रावत, पुर्वमंत्री किशन सोनगरा, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, मोर्चा प्रभारी डॉ. प्रियशील हाडा, प्रचारमंत्री कंवल प्रकाश किशनानी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अजमेर की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का आव्हान किया। बैठक में मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी और पार्षदगण मौजुद थे।

error: Content is protected !!