मंत्रालयिक कर्मियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा

rajasthan raje mantraleyik karmchari 02 rajasthan raje mantraleyik karmchari 01अजमेर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रादेशिक आव्हान पर 29 मई बुधवार को जयपुर के रामनिवास बाग में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक को प्रांतीय संयोजक महेश व्यास और विरेन्द्र दाधिच ने 3 सुत्रीय मांगपत्र के समर्थन में राज्य मंत्रालयिक संघर्ष समिति की कई बार मुख्यमंत्री से वार्ता का भरोसा मिला लेकिन मुख्यमंत्री कर्मचारियांे के मांगों के प्रति संवेदनशल नहीं है। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रूख नहीं दिखाने से नाराज कर्मचारियों ने आन्दोलन को उग्र करते हुए जयपुर में एक विशाल रैली के आयोजन का निर्णय लिया। बैठक में रैली को सफल बनाने के लिये संघर्ष समिति के अजीत शर्मा, ललित किशोर मिश्रा, मुकेश धारू, युधिष्ठिर तनवानी, मनोज जोशी, करण सिंह, महेन्द्र कुमार तीर्थानी, शेलेन्द्र शर्मा सहित सभी कर्मचारियों ने चर्चा की।

error: Content is protected !!