अजमेर। पाल बिछला स्थित पल्लीवाल दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को विश्व शान्ति और वर्षा योग के साथ जनकल्याण के लिये भगवान महावीर महामण्डल विधान का आयोजन किया गया। संगीतमय स्वर लहरीयों के बीच मण्डल विधान पुजा आचार्य विशद सागरजी महाराज द्वारा रचित विधान पुजा को विद्वान पंडित नवीन शास्त्री और श्रवण भारती द्वारा विधिवत मंत्रोचारण के साथ कराये गये इस धार्मिक अनुष्ठान
में बडी संख्या में जैन समाज के महिला पुरूषों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। जनकल्याण, विश्व शान्ति और वर्षा के लिये किये गये इस अनुष्ठान में समाज के लोगों ने सात्विक वस्त्र धारण कर पुजा अर्चना की।