रेडियोग्राफर रहे हड़ताल पर, मरीज परेशान

redio graphar 02 redio graphar 01अजमेर। राज्य सरकार ने भले ही चुनावी साल में जनता को लुभाने के लिए अस्पतालो में मुफ्त जांच और दवा योजना शुरू कर दी हो लेकिन कर्मचारियों की कमी ऊपर से चार साल से अपनी मांगो के लिए लड़ रहे कर्मचारियो की मांगे पूरी नही होने से अस्पताल की व्यवस्थाएं, उनकी हड़ताल की बलि चढ़ रही है। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में जहां हजारो लोग अपनी तकलीफों का इलाज कराने आते हों और उस अस्पताल की व्यवस्थायें कार्मिकों की हड़ताल के वजह से चरमरा जाये तो इसे क्या कहा जाये। पिछले 4 दिनो से अस्पताल में कार्यरत रेडियोग्राफर्स सामूहिक अवकाश पर चल रहे है लेकिन अस्पताल प्रशासन और सरकार उनकी मांगो पर कोई गौर नही कर रही। परेशान है तो आम आदमी। जिसे अपनी जांचो के लिए बाहर के जांच केन्द्रो का सहारा लेना पड़ रहा है।

 

error: Content is protected !!