अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव डॉ संजय पुरोहित ने रविवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा किशनगढ़ में आयोजित सभा के दौरान दिये गये बयान में राशन सामग्री में मसालो की दर 80 रू की जगह 135 रू बेचना बताया। डॉ पुरोहित ने इस तथ्य को गलत बताते हुए पत्रकारो के सामने मिर्ची की दरो का खुलासा किया। साथ ही कहा कि यदि वसुंधरा राजे या उनकी पार्टी के किसी प्रतिनिधी द्वारा 80 रू किलो के हिसाब से मसाले उपलब्ध कराते है तो वे उनका स्वागत करेंगें। राजे द्वारा मंच से दी गयी अतथ्यात्मक जानकारी पर भ्रंाति फैलाने का आरोप लगाते हुए पुरोहित ने बताया कि सूखी साबूत मिर्च 80 रू किलो है जिसे साफ कराकर पीसवाने से पैकिंग तक जाकर वो 135 रू किलो पडती है। ऐसे में जनता को भ्रमित करना गलत है।